29 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाना पटोले ने प्रणति शिंदे समेत पांच कार्याध्यक्षों के साथ संभाली महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान

Array

नाना पटोले को बालासाहेब थोराट का स्थान

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

मुंबई : कांग्रेस ने शुक्रवार को नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

नाना पटोले ने बालासाहेब थोराट का स्थान लिया है जो फिलहाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में राजस्व मंत्री हैं। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र के सरकार के पूर्व मंत्री और प्रणति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

MA news Logo 1 MANVADHIKAR ABHIVYAKTI NEWS

Download now

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने जाने वाले 56 वर्षीय पटोले को विदर्भ क्षेत्र के एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने एक गैर-मराठा नेता को प्रदेश इकाई की कमान सौंपने का फैसला किया और कुणबी समुदाय (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले पटोले इस पद के लिए नेतृत्व की पहली पसंद बने।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here