25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नितीश का बड़ा आरोप: बोले- गोली मरवा सकते हैं लालू !

Array

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को गोली मरवा सकते हैं, यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि खुद नितीश कुमार ने लगाया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नीतीश ने कहा कि लालू कुछ और तो कर नहीं सकते हैं मगर उनको गोली जरूर मरवा सकते हैं. उन्होंने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान तब दिया जब मंगलवार की शाम वह उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त करके वापस पटना लौटे थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नीतीश का बयान लालू के उस बयान के बाद आाया है, जिसमें लालू ने एक इंटरव्यू में कहा था वह दिल्ली से पटना आए हैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने के लिए. लालू ने कहा था कि बिहार में जो उपचुनाव होने वाले हैं उसके लिए पहले ही उनके बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार के नाक में दम करके रखा है और जो बच गया है उसका विसर्जन करने के लिए वह दिल्ली से पटना आ गए हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उप चुनाव से पहले नीतीश का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है. इस बयान के जरिए नीतीश कुमार जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह उनके लिए काम तो कर रहे हैं मगर लालू जिनके शासनकाल को जंगलराज कहा जाता है वह उन्हें मरवा सकते हैं. यह बयान देकर नीतीश कुमार ने उप चुनाव से पहले बाजी अपने पाले में करने की कोशिश की है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here