28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

निवेश आमंत्रण के लिए राजस्थान सरकार का बुधवार को दिल्ली में होगा रोडशो

Array

नयी दिल्ली: राजस्थान सरकार बुधवार को दिल्ली में निवेश संपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें राज्य में जनवरी 2022 में होने वाले सरकार के निवेशक महासम्मेलन ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस मौके पर राज्य की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और निवेशकों को राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाओं से अवगत करायेंगे। महासम्मेलन से पहले मंगलवार को दिल्ली में कन्फेंडरेशन ऑफ इंडिया इंड्स्टिी के सहयोग से पूर्व-संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा निवेश और निजी भागीदारी से प्रदेश की उन्नति हो रही है। इन्वेस्ट राजस्थान निवेश प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। यह एक ऐतिहासिक प्रयास है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर सबित होगा। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को इस अवसर का लाभ उठा कर प्रदेश के विकास में साझेदारी के लिए आमंत्रित किया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उल्लेखनीय है कि जयपुर में 24 और 25 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर देश विदेश के निवेशकों में काफी उत्साह है। दुबई एक्सपो में राजस्थान सप्ताह के दौरान इसके अंतरराष्ट्रीय संपर्क कार्यक्रम के साथ ही 45 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्राप्त हुए हैं। दिल्ली में आयोजित निवेशक संपर्क

कार्यक्रम से प्रदेश की उद्योग मंत्री निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों और निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्धता के प्रति आश्वस्त करेंगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here