31 C
Mumbai
Saturday, May 18, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नोटों के बंडल को लेकर सियासत हुई तेज, BJP हमला- ममता की पार्टी ‘करप्शन का पहाड़’, TMC ने भी दिया जवाब

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्री की करीबी के घर से नोटों का बंडल मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। एक तरफ ईडी ने मंत्री पार्थ चटर्जी को रिमांड में ले लिया है और उनकी सहयोगी अपिता गिरफ्तार हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने ममता की पार्टी के ऊपर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ममता बनर्जी हमेशा केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ मोर्चा खोले रहती हैं। वहीं उनके मंत्री घोटाले में पकड़े में जाते हैं। यह तो वही बात हुई कि चोर मचाए शोर। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के नाम का मतलब करप्शन का पहाड़ बता दिया। वहीं टीएमसी ने इस मामले को भाजपा की साजिश बताया है।

ममता के मंत्रियों को भ्रष्टाचार में डूबने की छूट
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी का मतलब हो गया है, ‘द माउंटेन ऑफ करप्शन’। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और ममता बनर्जी की पार्टी दोनों की रगों में भ्रष्टाचार दौड़ रहा है। उनकी सरकार के मंत्रियों को भ्रष्ट्राचार में डूबने की पूरी छूट मिली हुई है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी पर भर्ती घोटाले में आरोप हैं। कल शाम उनकी एक सहयोगी अर्पिता के घर से 20 करोड़ से ज्यादा की बरामदगी हुई है। वहीं आज इस मामले में अर्पिता की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पार्थ चटर्जी के कई अन्य सहयोगी भी केंद्रीय एजेंसी के निशाने पर हैं। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »