28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी: पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, चार चरणों में होंगे चुनाव संपन्न

Array

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में 15 अप्रैल,19 अप्रैल, 26 अप्रैल तथा 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे जबकि मतगणना दो मई को होगी। उन्होने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन तीन और चार अप्रैल को होगा जबकि दूसरे चरण के लिये सात और आठ अप्रैल,तीसरे चरण के लिये 13 और 15 अप्रैल एवं अंतिम चरण के लिये 17 और 18 अप्रैल को पर्चे दाखिल किये जायेंगे। सभी चार चरणों के लिये मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संपन्न होगा।

पहले चरण के चुनाव वाले ज़िले
गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी ,महोबा, प्रयागराज, रायबरेली ,हरदोई, अयोध्या ,श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दूसरे चरण के चुनाव वाले ज़िले
मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा ,मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा ,महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

तीसरे चरण के चुनाव वाले ज़िले
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चौथे चरण के चुनाव वाले ज़िले
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा ,कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती ,कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में मतदान होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here