30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पंजाब चुनाव: कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चन्नी ही होंगे

Array

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा इस पर से आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पर्दा हटा दिया और मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही अगले सीएम होंगे, इस बात का एलान कर दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राहुल गांधी ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में कई डायमंड हैं. 2004 से राजनीति में हूं. मेरे पास भी थोड़ा अनुभव और दूरदर्शिता है. सीएम पद के लिए एक डायमंड को सेलेक्ट करना मुश्किल टास्क है. कई ऐसे लोग भी हैं जो हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनेता 15 दिन में नहीं जन्म लेता. जो टीवी पर दिखते हैं केवल वे ही नहीं, संघर्ष करने वाला ही राजनेता बनता है.

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को बब्बर शेर बताते हुए कहा कि मैं 13 साल से बीजेपी में था. उन्होंने मुझसे यहां-वहां प्रचार करवाया. मैं आपका ऋणी रहूंगा. मुझे कांग्रेस का भला चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं सारी उम्र राहुलजी का शुक्रगुजार हूं कि चौथे साल ही आपने मुझे अध्यक्ष बना दिया है. सीएम फेस को लेकर सिद्धू ने कहा कि राहुलजी का जो भी फैसला होगा, वह मुझे स्वीकार होगा. मुख्यमंत्री कोई भी हो, उसके साथ मिलकर काम करूंगा. मैं पंजाब का आशिक हूं. इस बार इंजन चाहिए जो सभी डब्बों को खींच ले. उन्होंने कहा कि यदि मैं सत्ता चाहता हूं, पंजाब को कौन आगे लेकर जाएगा. सिद्धू ने पंजाब मॉडल की भी बात की.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रविवार को राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम चन्नी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बनने नहीं आए, पंजाब की सेवा करने आए हैं। आपने देखा होगा कि चन्नी सीएम बने तो क्या आपको इनके अंदर अंहकार दिखा? नहीं।ये जनता के बीच जाते हैं, लेकिन क्या आप ने कभी पीएम मोदी और योगी जी को जनता की मदद करते हुए देखा? वो लोग राजा हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोगों के साथ पार्टनर्शिप चाहते हैं। इसका मतलब आप हमें बताओं क्या करना है?

राहुल ने कहा, कांग्रेस के पास टीम है। उन्होंने कहा कि आपको पता होगा कि कांग्रेस में कोई ज्यादा बोल देता है। इसके बाद लोग बोलते हैं कि पार्टी को अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। यह बात सही,लेकिन हम सुनना चाहते हैं कि हमारी पार्टी में कौन से विचार हैं? हम सभी की आवाज सुनना चाहते हैं

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उ pmन्होंने कहा कि आप दिल्ली जाएंगे तो वहां मोदी जी या केजरीवाल, वहां एक व्यक्ति की ही चलती है। ऐसे पंजाब नहीं चल सकता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि चन्नी गरीब बाप के बेटे हैं, जो हालात को समझते हैं। इनके दिल और खून में पंजाब है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here