33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पंजाब में कंगना रनौत का हुआ किसानों से सामना तो मांगी माफ़ी

Array

तीन कृषि कानूनों पर आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में ग़लत बातें करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज पंजाब में किसानों से सामना हो गया और पहली ही मुलाकात में कंगना को माफ़ी मांगनी पड़ी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल आज मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रनौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान किसान कंगना से उनके बयानों के लिए माफी की मांग करते रहे। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कंगना रनौत कई बार किसान आंदोलन को लेकर बयानविवादस्पद बयान दे चुकी हैं जिससे किसानों के काफी रोष था और वो कंगना से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना ने कई बार किसानों और किसान महिलाओं के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनका काफिला आगे नहीं जाने दिया जाएगा। काफी देर हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उन महिला से माफी मांगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हालाँकि भीड़ से निकलने के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रदर्शनकारियों को मोब लिंचर कहा, और माफ़ी की बात को अफवाह बताया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here