33 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पंजाब वि0 स0 चुनाव: 86 उम्मीदवारों की लिस्ट कांग्रेस ने की जारी , सिर्फ 9 महिलाएं

Array

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 86 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव प्रस्तावित हैं जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. लिस्ट के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से चमकौर साहिब विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे. जबकि राज्य के कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे. मालूम हो कि पंजाब कांग्रेस ने 86 में से सिर्फ 9 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है. हालांकि दावा किया गया था कि 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को आगे रखा जाएगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए सुखपाल खैहरा को भुलत्थ से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. सुखपाल खैहरा आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और वो भुलत्थ से ही सिटिंग विधायक हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर हिंदू नेता सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को अबोहर से कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है.

वहीं, पंजाब के मानसा से आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक निर्मल सिंह मानसाहिया का पत्ता कांग्रेस ने काट दिया है. मानसा सीट से कांग्रेस ने पंजाबी सिंगर और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला को टिकट दिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पंजाब के मोगा से सिटिंग कांग्रेस विधायक हरजोत कमल का टिकट काटकर एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, पंजाब के कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को टिकट दिया गया है. संगरूर के लहरा से पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल को टिकट दिया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here