25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

परिणीति का भी नदी में शव बहाने वालों पर गुस्सा फूटा, राक्षस तक बता डाला

Array

मुंबई: परिणीति का भी नदी में शव बहाने वालों पर गुस्सा फूटा, पिछले कुछ दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की नदियों में कुछ शव बहते हुए पाए गए, जिससे देश में हड़ंकप मचा हुआ है. यह शव कोविड मरीजों के बताये जा रहे हैं. इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

परिणीति का भी नदी में शव बहाने वालों पर गुस्सा फूटा

परिणीति ने ऐसा करने वाले लोगों की तुलना राक्षस से कर डाली है. परिणीति ने अपने एक ट्वीट में लिखा- “यह महामारी मानवता में सबसे खराब स्थिति को सामने ला रही है. नदियों में बहते वे शव किसी की मां, बेटी, पिता या पुत्र थे. आपको कैसा लगेगा अगर आप उस नदी के तट पर हों और अपनी मां को बहते हुए देखें? ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता. राक्षस.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह खबर झकझोर कर रख देने वाली है. बिहार में करीब 10 से 12 शव गंगा नदी में बहते हुए देखे गए थे. इस घटना के बाद प्रशासन सकते में आया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here