28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पहले डर फैलाती है भाजपा, फिर हिंसा करती है : राहुल

Array

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। यात्रा का आज 77 दिन है। पदयात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचने पर भारत यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अगले 11 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है, जिसे पैदल नहीं किया जा सकता और इस तिरंगे को श्रीनगर लहराएंगे। यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में 3-4 अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे उनके हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं, किसानों और मजदूरों के दिलों में पहले डर फैलाती है और फिर इसे हिंसा में बदल देती है। राहुल ने गांव के सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद मध्य प्रदेश में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here