30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पांचवीं जीत RCB को मिली, 18 रनों से लखनऊ को हराया

Array

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में आज खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी. कप्तान फाफ डु प्लेसिस की 96 रनों की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 181 का स्कोर बनाया था, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 18 रनों से मैच गंवा दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

लखनऊ की ओर से क्रुणाल पंड्या ही 42 रनों की आक्रामक पारी खेल पाए, उनके अलावा कप्तान केएल राहुल 30 रन बना पाए. ऐसे में टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

लखनऊ को इस मैच में बेहतर शुरुआत नहीं मिली और क्विंटन डि कॉक सिर्फ 3 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद भी टीम ने लगातार अपने विकेट गंवाए, पहले मनीष पांडे सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए और बाद में कप्तान केएल राहुल के विकेट ने पूरा गेम बदल दिया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बीच में क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा के बीच हुई 36 रनों की पार्टनरशिप से लखनऊ की उम्मीद जागी थी, लेकिन पहले दीपक हुड्डा का विकेट गिरा और फिर क्रुणाल भी आउट होकर चले गए. ऐसे में आखिर में मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर जैसे बड़े हिटर भी टीम को जीत नहीं दिलवा सके.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आरसीबी को इस मैच में बेहतरीन शुरुआत नहीं मिली और टीम ने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए थे. पहले अनुज रावत आउट हुए और विराट कोहली पहली बॉल पर ही आउट हो गए. विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह चौथा गोल्डन डक था.

आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार पारी खेली और शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज़ पर जमे रहे. फाफ यहां अपने शतक से जरूर चूके, लेकिन टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. डु प्लेसिस ने अपनी पारी में 96 रन बनाए, 11 चौके और 2 छक्के जड़े.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here