30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘पासपोर्ट घोटाला’ मामले में 24 लोगों के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया, 50 ठिकानों पर मारे छापे

Array

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है और जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CBI ने गंगटोक में पदस्थ एक अधिकारी और एक बिचौलिए को भी हिरासत में लिया है।

CBI अधिकारियों के छापे कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालय के अलावा साल्ट लेक और हावड़ा में जारी हैं। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार तड़के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की।

अधिकारी ने बताया कि उससे करीब छह घंटे पूछताछ की गई, जिसके बाद CBI अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा, ‘यह व्यक्ति पासपोर्ट कार्यालय का एक कर्मचारी है। हमने आज सुबह उलुबेरिया में उसके आवास पर छापा मारा और उससे पूछताछ की।’

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में 24 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें 16 अधिकारी भी हैं, जो रिश्वत के बदले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-निवासियों सहित अपात्र व्यक्तियों को कथित तौर पर पासपोर्ट जारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर तलाशी की जा रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here