28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पिकअप वैन और बस की जोरदार भिड़त महाराष्ट्र के यवतमाल में, चार की हुई मौत

Array

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में रविवार को एक पिकअप वैन की राज्य परिवहन की एक बस जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी

यवतमाल के पुलिस अधीक्षक पवन बंसोड़े ने बताया कि यह दुर्घटना नेर शहर से अमरावती जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, यवतमाल से एक पिकअप वन में सात सवारियां अमरावती की ओर जा रही थीं, जबकि बस विपरीत दिशा से आ रही थी।

अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here