36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पीएम मोदी ने दिया WHO प्रमुख को नया नाम, ‘तुलसी भाई”

Array

प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात पहुंचे WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस गेब्रेयसस को नया नाम मिला है. गुजरात के जामनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘तुलसी भाई’ नाम दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम को दौरान WHO प्रमुख ने गुजराती भाषा में लोगों का अभिवादन किया था. इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा था कि ‘केम छो’, जिसके जवाब में लोगों ने जवाब दिया था ‘मजा मा’. WHO ने उद्घाटन समारोह में कहा कि पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी समर्थन के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी काफी महत्वपूर्ण है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, सामान्य और विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा में दवा के लिए नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए आवश्यक सरकारी प्रतिबद्धता के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी जरूरी है. डॉ टेड्रोस गेब्रेयसस ने नवोन्मेषकों, उद्योग जगत और सरकार से पारंपरिक चिकित्सा को एक स्थायी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और न्यायसंगत तरीके से विकसित करने का भी आह्वान किया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि पारंपरिक दवाओं को बाजारों में लाते समय हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन समुदायों ने इसका पोषण किया है और इस ज्ञान को आगे बढ़ाया है, वे भी इसके विकास से लाभान्वित हों. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here