33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पीएल पुनिया का दावा: प्रियंका होंगी चुनावी चेहरा यूपी में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

Array

यूपी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान समिति के नवनियुक्त प्रमुख पीएल पुनिया ने रविवार को एलान किया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में पार्टी के चुनाव प्रचार का चेहरा होंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि यूपी चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है क्योंकि सपा, बसपा अब रेस में नहीं हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पूनिया ने कहा कि लखीमपुर हो चाहे सोनभद्र, उन्नाव हो या हाथरस की घटनाएं, प्रियंका गांधी ने हर जगह न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है इसलिए पूरा प्रदेश उनसे प्रभावित है । जहां तक यह सवाल है कि चुनाव प्रचार अभियान किसके इर्द-गिर्द होगा तो हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रियंका गांधी हर समय प्रचार अभियान के लिए उपलब्ध हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ही वह चेहरा होंगी जिनके ईर्द-गिर्द पूरा चुनाव प्रचार अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में लखीमपुर खीरी घटना और किसानों के लिए न्याय महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे। के मामले में राज्य के पहले नंबर पर होने जैसे मुद्दों पर हार रहे हों तो लोगों के आक्रोश से अपने आप को बचाने के लिए वे ध्रुवीकरण करने में लग जाते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विपक्षी एकता न होने से वोटों के बंटवारे के सवाल पर पुनिया ने कहा कि सपा और बसपा पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग सोच रहे थे कि वे मुकाबले में हैं लेकिन अब नहीं। कांग्रेस मुकाबले में है और केवल कांग्रेस ही भाजपा को पछाड़ सकती है। पुनिया ने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस से ‘खतरा’ महसूस कर रही है और इसीलिए वह सपा और बसपा पर नहीं बल्कि कांग्रेस पर हमलावर है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here