26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स की सड़क हादसे में हुई मौत

Array

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्र्यू सायमंड्स का क्ववींसलैंड में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. क्वींसलैंड पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उनकी कार का एक्सीडेंट एलिस रिवर ब्रिज पर हुआ . शेन मार्श और रोडने मार्श के निधन के बाद इस साल यह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए तीसरा बड़ा झटका है

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

क्वींसलैंड पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार शानिवार रात साढ़े दस बजे जब उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ, तो वह कार में अकेले थे. सामयंड्स की कार के एक्सीडेंट की खबर के बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें नहीं ही बचाया जा सकता.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सायमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले. टेस्ट में सायमंड्सने 40.61 का औसत निकाला, तो वनडे में उन्होंने 39.75 और टी20 में 14 मैचों में उनका 48.14 का औसत रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे. सायमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज़ और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सायमंड्स ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई 2009 को खेला था. यह टी20 मुकाबला दुबई में खेला गया था. सायमंड्स अपनी शराब की लत की वजह से चर्चा में रहे और इस बात ने और अनुशासनहीनता ने उनके करियर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here