Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले देश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत चिंता जनक है। मनमोहन सिंह का कहना है कि भारत का आटो हब बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।  उन्होंने कहा कि देश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोज़गार है।  इससे पहले भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। 

उन्होंने कहा था कि भारत में अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।  मनमोहन सिंह का कहना था कि देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है किंतु सरकार को इस बात का एहसास तक नहीं है कि आने वाले दिनों में हालात कितने ख़राब हो सकते हैं।  उनका कहना था कि सरकार को इस दिशा में तत्काल क़दम उठाने चाहिए।

इससे पहले अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अमरीकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी कह चुके हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है।  उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते कि भारतीय अर्थव्यवस्था जल्द सुधरने वाली है।

Exit mobile version