30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पेट्रोल तमिलनाडु में 3 रुपये होगा सस्ता

Array

तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोल टैक्स में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी करने का बड़ा एलान किया है. इससे राज्य को हर साल 1160 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. राज्य के वित्त मंत्री पीटीआर पलानीवेल त्यागराजन ने राज्य के इतिहास में अपना पहला ई-बजट पेश किया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इसके अलावा बजट में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है. 500 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज की स्थापना की जाएगी. राज्य के सभी स्वयं सहायता समूहों को 20,000 करोड़ रुपये क्रेडिट के रूप में वितरित किए जाएंगे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वित्त मंत्री ने कहा, राज्य के सभी 79,395 छोटे गांवों के हर व्यक्ति को प्रति दिन 55 लीटर साफ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे. साथ ही एक लाख से अधिक आबादी वाले 27 शहरों में भूमिगत जल निकासी योजना लागू की जाएगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here