36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका की सलाह – पीएम आवास निर्माण पर यह उचित वक्त नहीं हजारों करोड खर्च करने के लिये

Array

नयी दिल्ली: प्रियंका की सलाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस समय संसाधनों का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए किया जाना चाहिए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रियंका की सलाह

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया , “ जब देश के लोग ऑक्सीजन, वैक्सीन, हॉस्पिटल बेड, दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं तब सरकार 13,000 करोड़ से पीएम का नया घर बनवाने की बजाए सारे संसाधन लोगों की जान बचाने के काम में डाले तो बेहतर होगा। इस तरह के खर्चों से पब्लिक को मैसेज जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दिशा में हैं।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस परियोजना को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि देश में कोरोना से दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और मृतकों की संख्या दो लाख 19 हज़ार से ज्यादा हो चुकी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति है तो ऐसे में प्रधान मंत्री यानी मोदी जी का नया घर, पी.एम दफ़्तर, मंत्रियों के दफ़्तर, संसद बनाना ज़रूरी है या जीवन रक्षक दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पताल बेड उपलब्ध कराना।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here