28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका गाँधी: अढ़ाई कोस जैसे है यूपी-2 के सौ दिन

Array

एक तरफ योगी सरकार आज 100 दिन पूरे होने पर जहां अपनी उपलब्धियां गिना रही है तो वहीं यूपी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा हमला बोला है। प्रिंयका गांधी ने कहा है कि यूपी सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे बांट रही है, बीजेपी सरकार के 100 दिन अढ़ाई कोस जैसे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि यूपी सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे बांट रही है, बीजेपी सरकार के 100 दिन अढ़ाई कोस जैसा है, घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं, 10 हजार भर्तियों का वादा,केवल 940 भर्तियां हुईं, बिजली कटौती से यूपी के लोग परेशान है, महिलाओं,किसानों से किये गये वादे भी पूरे नहीं किये।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किये उसे पूरा भी किया है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here