25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिर एक बार मुसीबत में घिर गई, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी,’ भंसाली और आलिया के खिलाफ केस दर्ज

Array

फिर एक बार मुसीबत में संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री आलिया भट्ट

मुंबई – फिर एक बार मुसीबत में फिल्मनिर्माता संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ , पहले से ही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चायें हो रही थी, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी एक वेश्या पर आधारित है जो मुंबई में एक वेश्याघर चलाती थी, जिस किरदार को आलिया भट्ट निभा रही हैं, अब मगर गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने इस फिल्म के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने फिल्मनिर्माता संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ केस दर्ज करा कर फिर एक बार मुसीबत में डाल दिया है, बतादें कि ये फिल्म ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ नामक एक किताब से प्रेरित बताई जा रही है, जिसे हुसैद जैदी द्वारा लिखी गयी है, उक्त किताब एक पत्रकार जैन बॉर्जेस की रिसर्च पर लिखी गई थी।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.Download now

यदि ‘द प्रिंट’ की एक रिपोर्ट की मानें तो, अपनी शिकायत में गंगूबाई के बेटे बाबूजी ने न सिर्फ भंसाली प्रोडक्शन, अभिनेत्री आलिया भट्ट केे अलावा इस किताब के लेखक हुसैन जैदी और रिपोर्टर जैन का भी नाम शामिल किया है, जिस पर उन्होंने कहा है कि गंगूबाई के ऊपर लिखी गई किताब का दूसरा हिस्सा उनको बदनाम करता है, साथ ही उनकी निजता के अधिकार और स्वतंत्रा तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचाता है।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज  की रोचक खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 

रिपोर्ट की मानें तो इतना ही नहीं, मंगलवार को इस केस पर पहली सुनवाई हुई थी। जबकि ये केस गत रविवार को दायर किया गया था, इस केस की पहली सुनवाई के पश्चात निर्माताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 7 जनवरी तक का समय दिया गया है।

साथ ही, बाबूजी ने एक स्टे ऑर्डर की मांग इस किताब की बिक्री और चलन पर भी रोकने के लिए की है। उनकी मांग है कि इस किताब के कुछ हिस्सों को हटा दिया जाये तथा साथ ही इस फिल्म के निर्माण पर भी रोक लगा दिया जाए।

 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here