28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिर दिया महाराष्ट्र के राज्यपाल ने विवादित बयान, कहा- गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो मुंबई और ठाणे में फिर बचेगा क्या ?

Array

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहते है. अब उनके एक और बयान को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बवाल मच गया है, बवाल इतना बढ़ा कि 24 घंटे में उन्हें अपना बयान वापस लेना पड़ा. दरअसल उन्होंने एक समारोह में कहा कि, मुंबई और ठाणे से अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो यहां पैसा बचेगा ही नहीं. मुंबई जो आर्थिक राजधानी कहलाती है वो कहलाएगी ही नहीं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोश्यारी के बयान पर शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि, राज्यपाल ने जिस तरह की बात कही वह निंदनीय है. महाराष्ट्र की जनता ने मुंबई के लिए खून पसीना दिया है. राउत ने कहा कि बीजेपी और सीएम इस तरह के वक्तव्य के लिए उनकी निंदा करें. केंद्र सरकार को उन्हें तुरंत वापस बुलाना चाहिए. वे लगातार महाराष्ट्र और मराठी मानुस का अपमान करते हैं. अब महाराष्ट्र इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल के बयान पर पूरे राज्य में गुस्सा है. हर कोई उनके टिप्पणी की निंदा कर रहा है. लेकिन अब तक बीजेपी और सीएम चुप हैं. संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल का बयान मुंबई के उन 105 लोगों जिन्होंने इस शहर को महाराष्ट्र के साथ रखने के लिए जान दी, उन हुतात्माओं का अपमान है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि दो वर्ष पहले अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को धार्मिक स्थल खोलने को लेकर एक पत्र लिखा था. इसमें इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर विवाद हो गया था. राज्यपाल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के हिंदुत्व पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि ‘क्या आप अचानक से सेक्युलर हो गए?’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here