27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिर बंद हुए दिल्ली के स्कूल प्रदूषण और दिल्ली सरकार की फटकार के बाद

Array

फिर बंद हुए दिल्ली के स्कूल, दिल्ली में बढ़ती प्रदूषण की समस्या के चलते स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है. केजरीवाल सरकार का यह आदेश शुक्रवार से लागू होगा. दिल्ली-NCR में पिछले एक महीने से प्रदूषण स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में यह लेवल 600 को पार कर गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है. कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई हुई, जिसमें स्कूलों के खुले होने का मुद्दा उठा. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि प्रदूषण के बीच स्कूलों को क्यों खोल दिया गया? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि बड़े लोग घर से काम कर रहे हैं, ऐसे में बच्चे सुबह धुंध में स्कूल क्यों जा रहे हैं?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोर्ट ने कहा कि आप कह रहे हैं कि बच्चे के अभिभावक अगर स्कूल भेजना चाहते हैं तो भेजें, नहीं तो न भेजें. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह स्कूल और दफ्तर खोलने को लेकर अपना पक्ष रखे. सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here