28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बंगाल विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान, पांच जिलों की 44 सीटों पर डाले जायेंगे वोट

Array

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 44 सीटों पर मतदान होने हैं। जिन पांच जिलों की 44 सीटों पर चौथे चरण में मतदान हो रहा है, उनमें हावड़ा की 9, दक्षिण 24 परगना की 11, कूचबिहार की 9, अलीपुरद्वार की 5 और हुगली की 10 सीटें शामिल हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस चरण में राज्य की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां मैदान में हैं। चौथे चरण में जो प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी , बंगाल के शिक्षा मंत्री पाथ चटर्जी, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के खेल मंत्री अरुप बिस्वास , पायल सरकार, बंगाल अग्रिशमन मंत्री और बेहला पूर्व के महापौर रहे शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना, बंगाल के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी, भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी मैदान में हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 15,70,392 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,66,161 है। जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक लिंगानुपात 1,068 है। यहां 1,44,420 पुरुष मतदाता के मुकाबले 1,54,239 महिला मतदाता हैं। इसके बाद बेहाला पश्चिम में लिंगानुपात 1,054 है। यहां 1,52,237 पुरुषों के मुकाबले 1,60,502 महिला मतदाता हैं। 1,051 के लिंगानुपात के साथ हाई-प्रोफाइल टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में 1,31,355 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाता 1,31,355 हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बेहला पूर्व में लिंगानुपात 1,036 है, 1,51,618 पुरुषों के मुकाबले 1,56,629 महिला मतदाता हैं; लैंगिक अनुपात 1,029 के साथ सोनारपुर दक्षिण में 1,46,170 महिला मतदाता और 1,42,062 पुरुष वोटर हैं; और 1,007 लिंगानुपात वाले सोनारपुर उत्तर में 1,49,430 पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,432 है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here