31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बच्चा क्लास में खाने लगा वेपर्स, कान में लगी गंभीर चोट टीचर की पिटाई से; दर्ज हुआ केस

Array

राजस्थान के उदयपुर जिले में वल्लभनगर के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक टीचर ने बच्चे की ऐसी पिटाई की, कि उसके कान में दर्द हो गया। अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि उसके कान में गंभीर चोट लगी है। खाली पीरियड में वेपर्स खाने से खफा टीचर ने बच्चे के थप्पड़ जड़े थे। परिजनों ने टीचर के खिलाफ वल्लभनगर थाने में केस दर्ज करवाया है।

यह मामला वल्लभनगर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। एसएचओ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्कूल के छात्र ललित कुमार पुत्र माधुलाल डांगी के साथ मारपीट को लेकर परिजनों से केस दर्ज करवाया है। बच्चे के पिता माधुलाल की रिपोर्ट के मुताबिक क्लास में कोई शिक्षक नहीं था, तभी उनका बेटा वेपर्स खाने लगा। इस दौरान क्लास टीचर मुकेश शर्मा ने उसे देखा तो फटकार लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं शिक्षक ने उसका कॉलर पकड़कर खींचा और दो थप्पड़ और लगा दिए। बच्चे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसके कान में लगातार दर्द हो रहा था। स्थानीय सेटेलाइट अस्पताल ले गए तो वहां से उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर में जांच करवाने पर कान में गंभीर चोट लगना सामने आया है। इस पर पुलिस में केस दर्ज करवाकर प्रधानाध्यापक को जानकारी दी गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here