29 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार विधानसभा की घटना पर राहुल का विरोध, लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का हक़ नहीं

Array

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा में पुलिस द्वारा राजद विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस और बीजेपी मय हो चुके हैं। लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज़ उठाता रहेगा- हम नहीं डरते।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा, ”अव्वल तो आरएसएस की कोई मौलिक सोच है ही नहीं, और जो थोड़ी बहुत हल्की सोच है भी तो उसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति निष्ठा का स्थान नहीं है।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस पूरे हंगामे पर तेजस्वी यादव ने कल देर रात प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था सदन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पुलिस सदन के अंदर आई। डीएम ने खुद विधायकों को सदन से घसीटकर बाहर किया। ये काला दिन है। लाखों लोग विधायकों को चुन कर भेजते हैं। किसी महिला विधायक के बाल खींचे गए तो किसी विधायक को लात और जूते से मारा गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here