30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार: स्कार्पियो खड़े कंटेनर में घुसी, 7 लोगों की हुई मौत

Array

सासाराम: बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले में बुधवार 30 अगस्त की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और कैमूर जिले में पड़ने वाले अपने गांव जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ये सभी बोधगया से अपने गांव की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो ने हाईवे पर पहले से खड़े एक कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 12 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोधगया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो के चालक को सुबह तीन बजे झपकी आ गयी. हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे. इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते स्कार्पियो हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. रोहतास पुलिस ने इस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. जबकि 5 घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here