28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बुराड़ी जैसी बंगलुरु में हुई घटना, लटके मिले पंखों से शव

Array

2018 में दिल्ली के बुराड़ी में सामूहिक आत्महत्या की एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना हुई थी, ठीक उसी तरह की घटना सिलिकॉन सिटी बंगलुरु में भी सामने आयी है जहाँ बंद मकान में पांच लाशें बुरी हालत में मिलीं जिनमें चार लाशें पंखे से लटकी हुई थीं जबकि एक मासूम की लाश बिस्तर पर मिली.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मरने वालों की पहचान भारती (51 साल), सिंचन (34 साल), सिंधुरानी (31 साल) और मधुसागर (25 साल) के रूप में हुई है. डीसीपी (पश्चिम) संजीव एम. पाटिल ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब पत्रकार हुलागेरे शंकर चार दिन बाद घर लौटे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पाटिल ने बताया, शंकर ने घर का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, मगर वो नहीं खुल सका. जिसके बाज पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई. पाटिल ने आगे बताया कि घर में एंट्री करने पर चार लोगों के शव अलग-अलग कमरों में सीलिंग फैन से लटके पाए गए. जबकि एक बच्ची का शव बिस्तर पर मृत पाया गया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दिल्ली के बुराड़ी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक ही घर के 11 लोगों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here