30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बृजभूषण शरण सिंह बोले वो पार्टी से बड़े नहीं, ये अपील समर्थकों से की

Array

महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज कहा कि वो दल से बड़े नहीं हैं, उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह किसी भी तरह के राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, संप्रदाय विशेष या फिर किसी जाति-धर्म पर टिप्पणी करने से बचें.

बृजभूषण ने ट्वीट करके समर्थकों से अनुरोध किया, ‘सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक स्लोगन, ग्राफ़िक्स, हैशटैग की जानकारी मिली है. ऐसा कुछ भी जिससे किसी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, सम्प्रदाय या जाति-धर्म की गरिमा को नुकसान पहुंचे उसके प्रति मेरी असहमति है.’

उन्होंने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक अन्य ट्वीट किया है, इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि वह ऐसे सभी ट्रेंड्स का खंडन करते हैं जो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. उन्होंने लिखा कि, ‘और मैं ऐसे पोस्ट और ट्रेंड्स का खंडन करता हूं. मै दल से बड़ा नहीं हूं, मेरा समर्पण मेरी निष्ठा प्रमाणिक है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे शुभचिन्तक और समर्थक कृपया ऐसे पोस्ट से दूर रहें, लाइक तो क्या कुछ कमेंट भी न करें.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here