33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की सजा; बाइक से पेट्रोल निकालकर पिता पर डाला, फिर किया आग से हवाले

Array

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में जलाकर मार डाला। घटना सोमवार को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में हुई। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय अली अकबर ने तीन शादियां की थीं और उनसे उसके 10 बच्चे थे। अकबर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो पत्नियां और बच्चे किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तब उसकी 12 और 15 वर्षीय बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि उनके पिता उनका यौन उत्पीड़न करते थे।

उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अपने पिता को यौन उत्पीड़न के लिए मारने की योजना बनाई थी। हमने उनकी (बाइक) से पेट्रोल लिया और उन्हें आग लगाने से पहले उन पर छिड़का। पुलिस ने यह भी कहा कि वे हत्या का मामला दर्ज करने से पहले मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here