31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बॉलीवुड की अभिनेत्री यामी गौतम ने रचायी शादी, बंधी विवाह के बन्धन में

Array

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे

बॉलीवुड की अभिनेत्री यामी गौतम ने शादी कर ली है। शुक्रवार को यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली फोटो शेयर कर ये जानकारी फैन्स को दी। यामी गौतम ने अपने दोस्त और फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सारी रस्में पूरी की

बॉलीवुड की अभिनेत्री यामी गौतम और आदित्य धर ने इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सारी रस्में पूरी की। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए यामी गौतम ने ट्विटर लिखा, ‘अपने परिवार के आशीर्वाद से, हमने आज एक इंटीमेट विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हुए, हम आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। यामी और आदित्य।’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही

फर्स्ट वेडिंग फोटो में यामी दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं आदित्य का लुक भी बेहद शानदार है। शादी की फोटो सामने आते ही यामी को उनके फैन्स ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर को खासतौर पर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाता है। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। इस फिल्म में यामी गौतम ने भी काम किया था। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्यार और दोस्ती की शुरुआत उरी फिल्म के सेट पर ही हुई थी। अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध लिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फैशन की दुनिया में बड़े-बड़े ब्रांड

हिमाचल प्रदेश में पैदा हुई यामी का बचपन चंडीगढ़ में बीता है। यामी गौतम ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका फिल्‍मी करियर कन्‍नड़ फिल्‍म ‘उल्‍लासा उत्‍साहा’ से शुरू हुआ था। यह फिल्‍म हालांकि बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया। फैशन की दुनिया में बड़े-बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग और विज्ञापन करने के बाद यामी ने बॉलीवुड में एंट्री ली।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here