31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बोल्सोनारो को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने खारिज किया ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का अनुरोध

Array

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अपना पासपोर्ट अस्थायी रूप से बहाल करने की मांग की थी। जस्टिस अलेक्जांद्रे डी मोराइल ने अपने फैसले में कहा कि बोल्सोनारो अभी ऐसे किसी भी पद पर नहीं है, जिससे वह इस समारोह में ब्राजील का प्रतिनिधित्व कर सकें।

जस्टिस मोराइल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने कोर्ट में यह साबित नहीं किया कि उन्हें वास्तव में समारोह के लिए निमंत्रण मिला था। बोल्सोनारो विभिन्न जांचों का सामना कर रहे हैं, जिनमें उनके चुनावी हार के बावजूबद सत्ता में बने रहने की कथित कोशिश भी शामिल है। उनका पासपोर्ट पिछले साल फरवरी में संघीय पुलिस ने जब्त कर लिया था, क्योंकि माना जा रहा था कि बोल्सोनारो देश छोड़ सकते थे।  

बोल्सोनारो ने 17 से 22 जनवरी के बीच देश छोड़ने की अनुमति मांगी थी, ताकि वह 20 जनवरी को वाशिंगटन में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह और हिस्पैनिक समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हो सकें। बोल्सोनारो ट्रंप के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने आठ फरवरी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह इस निमंत्रण से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा था, अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं अमेरिका में कंजर्वेटिव, दक्षिणपंथ के विचारकों, अच्छे लोगों और ब्राजील की जनता का प्रतिनिधित्व करूंगा। 

जस्टिस मोराइल ने जब बोल्सोनारों के वकीलों से शनिवार को (ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए) निमंत्रण पत्र का प्रमाण मांगा, तो उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह समिति के सह-अध्यक्ष स्टीव विटकोफ और केली लोफ्लर के हस्ताक्षर का निमंत्रण दिखाया। हालांकि, जस्टिस मोराइस ने कहा कि बोल्सोनारों ने यह प्रमाणित नहीं किया कि उन्हें वास्तव में शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।  

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here