ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पाकिस्तान को ‘यात्रा के लिए बहुत खतरनाक देशों’ की सूची में डाला है। ताजा रिपोर्ट में एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर तूफान महामारी, भुखमरी और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में जाने से मना किया है। प्रतिबंधित की सूची में अन्य 8 देश रूस, यूक्रेज, इस्त्राइल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस व फलस्तीन हैं।
इसके अलावा विदेश कार्यालय ने एक रेड लिस्ट भी जारी की है। इसमें ऐसे देश के क्षेत्रों को शामिल किया गया है जहां जब तक बहुत जरूरी न हो, यात्रा न करें। एडवाइजरी के मुताबिक, यदि कोई ब्रिटेन से बाहर जा रहा है, तो काली या लाल सूची अवश्य देख ले।
काली सूची में अब 24 देश
काली सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इस्राइल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।
एक पाकिस्तानी प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और आतंकवाद रोधी अभियानों में 1,524 लोगों की मौतें हुईं और 1,463 लोग घायल हुए। इसके अलावा कुल मृत्यु दर में पिछले छह साल में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है।