32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बड़ी राहत पाकिस्तान को, ग्रे लिस्ट से FATF ने नाम हटाया

Array

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को उस समय बहुत बड़ी राहत मिल गई जब उसे FATF ने ग्रे लिस्ट से बाहर करने का एलान किया. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने का फैसला बर्लिन में चल रही मीटिंग में लिया गया है. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में होने वाली मीटिंग में की जाएगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें FATF एक ऐसा निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है. यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है, जो कि आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किये जाते हैं. पाकिस्तान पर आरोप लगे थे कि वहां आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम हो रहा है. इसके बाद उसे ग्रे लिस्ट में डाला गया था. ग्रे लिस्ट में जिस देश को डाला जाता है, उसकी निगरानी बढ़ जाती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मार्च 2022 तक कुल 23 देश ग्रे लिस्ट में थे. इसमें पाकिस्तान के साथ-साथ सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलिपींस, साउथ सुडान, युगांडा और यमन आदि शामिल हैं. वैसे FATF की ग्रे लिस्ट में ब्लैक लिस्ट जैसी पाबंदियां नहीं लगती. लेकिन इससे बाकी देश सतर्क हो जाते हैं. वैश्विक वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली भी समझ जाती है कि यहां काम खतरे से खाली नहीं है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here