27 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बढ़ रहा है बागी शिंदे का समर्थन, संकट शिवसेना के वजूद पर

Array

महाराष्ट्र में शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव सरकार किसी भी समय गिर सकती है. इस बीच एकनाथ शिंदे के साथ कुशः और विधायक भी जुड़ गए हैं और अब संख्या बल 45 बताया जा रहा है जिसमें 38 विधायक शिवसेना के हैं जो गुवाहाटी में मौजुद हैं और तीन और विधायक मुंबई में बताये जा रहे हैं जिन्हें शिंदे का समर्थन मिला हुआ है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ताज़ा घटना क्रम के मुताबिक संजय राउत ने कहा, “मैं किसी खेमे के बारे में बात नहीं करूंगा, मैं अपनी पार्टी के बारे में बात करूंगा. हमारी पार्टी आज भी मजबूत है. शिंदे की टीम में गए करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं. जब वे मुंबई आएंगे, तो आपको पता चल जाएगा. साथ ही जल्द ही यह खुलासा हो जाएगा कि ये विधायक किन परिस्थितियों और दबाव में हमें छोड़कर चले गए थे.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ गुवाहाटी के जिस होटल में शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं वहां आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया. होटल के बाहर बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए और भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे. इनका कहना था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है जिसे रोका जाए. पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व असम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा कर रहे थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इधर एनसीपी की आज हुई मीटिंग में शरद पवार ने बताया कि उन्होंने सीएम उद्धव को कड़ा कदम उठाने को कहा है. बताया गया है कि एनसीपी उनके साथ है. पवार ने कहा कि अगर सत्ता जाती भी है तो वे उस संघर्ष के लिए भी तैयार हैं. शरद पवार के घर यह मीटिंग करीब एक घंटे चली. इसके बाद मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि फ्लोर टेस्ट की नौबत आएगी. हम बातचीत से मुद्दा सुलझा लेंगे. कहा गया कि सरकार बचाने की पूरी कोशिश की जाएगी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here