36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भवानीपुर में ममता को टक्कर देंगे भाजपा की प्रियंका

Array

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 30 सितम्बर को होने उपचुनाव में भाजपा वॉकओवर देने के मूड में नहीं है. भाजपा ने ममता के सामने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ याचिका दायर करने वाली पेशे से वकील प्रियंका टिबरेवाल ममता बनर्जी को टक्कर देंगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भवानीपुर सीट के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी. इसी दिन पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों के साथ-साथ ओडिशा के पिपली निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी. बीजेपी किसको उम्मीदवार बनाएगी इसपर सबकी नजर थी क्योंकि नॉमिनेशन के तीन ही दिन बचे हैं. वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रिंयका टिबरेवाल की उम्मीदवारी के ऐलान से पहले आज ही बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह को भवानीपुर का ऑब्जर्वर बनाया गया था. अर्जुन सिंह के साथ सांसद सौमित्र खान और ज्योतिर्मय सिंह को को-ऑब्जर्वर बनाया गया है. भवानीपुर का इंचार्ज महामंत्री संजय सिंह को बनाया उनके साथ दो को-इंचार्ज बनाए गए हैं. हर एक वार्ड के लिए बीजेपी ने एक-एक विधायक (कुल 8) को जिम्मेदारी दी है. एक्टर रुद्रनिल घोष को कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here