28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा को लगा उत्तराखंड में जबरदस्त झटका, कांग्रेस का हाथ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने थामा विधायक बेटे के साथ

Array

उत्तरखण्ड से कांग्रेस के लिए एक ख़ुशी की खबर आयी है. कांग्रेस के लिए जहां यह ख़बर एक सुखद एखाद एहसास हैं सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए एक अभूत बड़ा झटका। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य ने दिल्ली में राहुल गाँधी के समक्ष कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरिश रावत का इस मामले में बड़ा हाथ रहा. दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने दोनों नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। यशपाल आर्य बाजपुर और संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री थे और उनके पास छह विभाग थे। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे। गौरतलब है कि यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here