31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा में शामिल कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाले आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम

Array

12 मार्च को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देने वाले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा ज्वॉइन कर ली। उनके इस्तीफे के बाद से ही कहा जा रहा था कि भाजपा में जाने की तैयारी है. भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।

किरण रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वे ये सोच रहे हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता समेत बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

किरण रेड्डी के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं। आज वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे। विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है।

किरण रेड्डी ने 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने अपनी पार्टी ‘जय समैक्य आंध्र’ बनाई थी और 2014 के चुनाव में कुछ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा भी था। हालांकि, पूर्व सीएम 2018 में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बता दें कि आंध्र प्रदेश विभाजन का कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। 2014 के बाद से कांग्रेस आंध्र प्रदेश में एक भी लोकसभा या विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here