31 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, चंद्रयान-2 भेजने में इसरो हुआ सफल।

रिपोर्ट – सज्जाद अली नयाने

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया।

भारत – अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने अपने दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया। इस यान को इसरो ने अतिशक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-एमकेआईआईआई-एमवन से अंतरिक्ष के लिए सोमवार दोपहर को 2.43 को प्रक्षेपित किया। इस आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया।

इसरो के चेयरमैन के सिवन ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए लॉन्चिंग टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के दूसरे चंद्र अभियान के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष में भारत के नए सफ़र की शुरुआ है।

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर पर प्रधान मंत्री ने देश और इसरो को बधाई दी।

चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर पहुंचने वहां रिसर्च करेगा। इस रिसर्च का डाटा इसरो के रिसर्च सेंटर पहुंचने में 15 दिन का समय लगेगा।

ग़ौरतलब है कि इसरो के पहले चंद्र अभियान के 11 साल बाद इस संगठन ने दूसरा चंद्र अभियान शुरु किया। चंद्रयान-1 ने 29 अगस्त 2009 तक काम किया था। चंद्रयान-1 ने चांद के चारों ओर 3400 बार परिक्रमा कर इतिहास लिखा था। यह अभियान 312 दिन तक चला था।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »