28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारी बारिश के कारण यूपी में स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद

Array

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला अभी दो दिन और जारी रह सकता है, इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का ऐलान कर दिया है. वहीँ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश के कारण हुई घटनाओं में 15 से 20 लोगों के मरने की खबर है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बुधवार की रात से ही यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा था. कुछ जिले तो ऐसे भी रहे जहां पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसमें रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर,अयोध्या शामिल हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई है. लखनऊ में तीन लोगों के मरने की सूचना है. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में रिहायशी मकान जमींदोज हो गए हैं जिनमें दबकर कई लोगों की मौत होने की जानकारी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हालात को देखते हुए योगी सरकार ने दो दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश सुना दिया है. कहा जा रहा है कि इस साल की बारिश ने प्रदेश में कई पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here