30 C
Mumbai
Thursday, May 7, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारी बिकवाली अडानी समूह के शेयरों में, गहरे लाल निशान पर बंद सेंसक्स-निफ़्टी

Array

घरेलू शेयर बाजार में आज फिर बिकवाली देखने को मिली है. अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट रही है, ग्रुप की अधिकांश कंपनियों के शेयरों लोअर सर्किट लगा. आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स की शुरूआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में कमजोरी आ गई. सेंसेक्‍स करीब 350 अंक कमजोर होकर बंद हुआ है, तो निफ्टी 17050 के नीचे आ गया है.

आज के कारोबार में निफ्टी पर आईटी, मेटल और आटो इंडेक्‍स में सबसे ज्यादा गिरावट रही. बैंक, फाइनेंशियल, रियल्टी सहित अन्य इंडेक्स भी कमजोर होकर बंद हुए. फिलहाल सेंसेक्‍स में 338 अंकों की कमजोरी रही है और यह 57,900.19 के लेवल पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 111 अंक टूटकर 17,043.30 के लेवल पर बंद हुआ है.

हैवीवेट शेयरों में आज के दिन बिकवाली देखने को मिली है. सेंसेक्‍स 30 के 7 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. वहीं 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के टॉप गेनर्स में TITAN, Airtel, LT, ICICIBANK, SUNPHARMA शामिल हैं. जबकि M&M, TCS, BAJFINANCE, KOTAKBANK, WIPRO, TECHM, HCLTECH, TATAMOTORS टॉप लूजर्स में हैं.

आज आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी पर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है. ज्यादातर प्रमुख शेयरों में कमजोरी है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here