29 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भीषण आग कचरा रिसाइकिलिंग फैक्ट्री में लगी, आग बुझाने में 15 दमकल और 100 फायर फाइटर लगे

Array

पश्चिमी लंदन के हेस की एक वेस्ट रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 400 टन कचरा रीसाइक्लिंग के लिए पड़ा हुआ था। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 15 दमकल 100 फायर फाइटर को बुलाया गया है। लंदन फायर ब्रिगेड ने इस घटना को लेकर कहा कि उसे रात 11.41 बजे हेस में रिग्बी लेन पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली है।

स्टेशन कमांडर डीन विल्किंसन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर तेजी से काम कर रहे हैं। आग लगने के कारणों पर लंदन फायर ब्रिगेड ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक वेस्ट रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में 10 गैस सिलेंडर भी थे, जिसे एहतियात के तौर पर हटा दिया गया है और भय इस बात का था कि आग के संपर्क में आने से गैस सिलेंडर फट सकता है। अभी आग के कारण हुए नुकसान के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here