31 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मई माह में अबतक 10वीं बार पेट्रोेल-डीजल की बढ़ी कीमतें, दिल्ली में पेट्रोल 93 रुपये के पास पहुंचा

Array

नई दिल्ली: मई माह में अबतक 10वीं बार पेट्रोेल-डीजल की बढ़ी कीमतें, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक दिन के अंतराल के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि कर दी। आज हुई कीमत में बढ़ोतरी मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में की गई दसवीं बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश भर के अलग-अलग राज्यों में वैट की दर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 21 से 31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मई माह में अबतक 10वीं बार पेट्रोेल-डीजल की बढ़ी कीमतें

आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 92.85 रुपये और डीजल 29 पैसे बढ़कर 83.51 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 99.14 रुपये और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 94.54 रुपये और डीजल 88.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 92.92 रुपये और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100.91 रुपये और डीजल 91.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 90.57 रुपये और डीजल 83.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 95.94 रुपये और डीजल 88.53 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार करके 95.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में आज की बढ़ोतरी के बाद डीजल 88.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

झारखंड की राजधानी में भी पेट्रोल महंगा होकर 89.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 88 रुपये के स्तर को पार करके 88.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। इसी तरह राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 100 रुपये के स्तर के पास पहुंच गया है। यहां पेट्रोल प्रति लीटर 99.30 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि और डीजल भी 92 रुपये के स्तर को पार करके 92.18 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here