36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मध्य प्रदेश: खुलेआम अमेज़न पर बेचा जा रहा है गांजा…

Array

मध्य प्रदेश राज्य के भिंड ज़िले की पुलिस ने ऑनलाइन गांजा बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद शनिवार को अमेज़न इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आरोप है कि ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न द्वारा स्वीटनर बेचने की आड़ में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में अमेज़न की स्थानीय इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों पर नारकोटिक्स क़ानून के तहत मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 20 किलोग्राम गांजे के साथ 14 नवम्बर को दो लोगों को गिरफ़्तार किया था। पुलिस को पता चला था कि ये लोग नशीले पदार्थ की तस्करी कर इन्हें अन्य राज्यों में भेजने के लिए अमेज़न का इस्तेमाल कर रहे थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राज्य पुलिस ने जारी बयान में कहा कि अमेज़ॉन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोपित बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उपलब्ध कराए गए दस्तावेज़ों और बातचीत द्वारा सामने आए तथ्यों में अंतर था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 1 लाख 48 हज़ार डॉलर में लगभग 10 हज़ार किलोग्राम गांजे को अमेज़न द्वारा बेचा गया।

अमेज़न ने इससे पहले बयान में कहा था कि वह अपने प्लेटफ़ॉर्म के जरिये अवैध उत्पादों की बिक्री की इजाज़त नहीं देता है और वह इस मामले में जांच में सहयोग कर रहा है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here