31 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता का अमित शाह पर करारा पलटवार, बोलीं- हाथरस गैंग रेप मामले पर मुंह क्यों था बंद ?

Array

नंदीग्राम: ममता का अमित शाह पर करारा पलटवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है मगर उन्हें उनकी मौत पर अफ़सोस है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है. ममता बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हाथरस पर क्यों चुप थे अमित शाह
तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।” उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

व्हीलचेयर पर पद यात्रा की
ममता बनर्जी ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। पिछले महीने एक हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था। उन्होंने ने खुदीराम मोड़ से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्रा की जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं। अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here