25 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ‘सिर में गोली मार देता’ कहकर फंसे ! BJP अध्यक्ष पहुंचे कोर्ट

Array

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को कोलकाता की एक अदालत में याचिका दायर की जिसमें अनुरोध किया गया है कि पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विरुद्ध मजूमदार की शिकायत दर्ज करे।  बनर्जी ने हिंसा में लिप्त लोगों पर गोली चलाने का कथित बयान दिया था जिसके विरुद्ध मजूमदार शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मजूमदार के वकील पार्थ घोष ने बताया कि मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मजूमदार ने याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि बनर्जी पुलिस को लोगों को गोली मारने के लिए उकसा रहे थे। भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस ने बनर्जी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बनर्जी ने 14 सितंबर को एसएसकेएम अस्पताल में एक घायल पुलिस अधिकारी को देखने गए थे और उन्होंने कहा था कि अगर वह घटनास्थल पर होते तो हिंसा और आगजनी में लिप्त लोगों के सिर में गोली मार देते। उक्त पुलिस अधिकारी को 13 सितंबर को भाजपा की एक रैली के दौरान पीटा गया था। उस दिन एक पुलिस वाहन को आग लगाने और अधिकारी पर हमले के संबंध में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बनर्जी ने क्या कहा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा था, ‘मैंने देबाशीष बाबू से कहा कि मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। उन्होंने कुछ नहीं किया। अगर मैं उनकी जगह होता और मेरे सामने पुलिस के वाहनों के आग लगाई जाती और पुलिसकर्मियों पर हमला किया जाता तो मैं वहीं सिर में गोली मार देता।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here