35 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता बनर्जी गुजरात चुनाव में लेंगी बंगाल का बदला, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ायेंगी सक्रियता

Array

ममता बनर्जी गुजरात चुनाव में लेंगी बंगाल का बदला, टीएमसी के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में उतरने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि साल 2024 में दिल्ली में ममता सरकार होगी. 21 जुलाई को एक वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का एलान करेगी. पार्टी की ओर से कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा, असम, ओडिशा, बिहार, पंजाब, यूपी और दिल्ली में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मदन मित्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश साल 2024 के आम चुनाव में अहम साबित होगा. हालांकि उन्होंने ये दावा भी किया कि बीजेपी साल 2022 का विधानसभा चुनाव हारने वाली है. इसके अलावा 2024 में दिल्ली में ममता सरकार बनाएंगी, इस बात का भी दावा किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को शहीद दिवस पर अपने सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग राज्यों में विभिन्न भाषाओं में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के भाषण का प्रसारण करके देशभर के लोगों तक पहुंचने की योजना बना रही है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाषण बंगाली में प्रसारित किया जाएगा जबकि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय भाषाओं में अनुवादित भाषण प्रसारित किया जाएगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

टीएमसी नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गढ़ गुजरात में भी कई जिलों में टीएमसी की बनर्जी के भाषण को बड़े पर्दे पर प्रसारित करने की योजना है और उसने इस कार्यक्रम के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए गुजराती में पुस्तिका वितरित करनी शुरू कर दी है. गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और शाह ने पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान बीजेपी के अभियान की कमान संभाली थी. अब गुजरात और अन्य राज्यों में दीदी का संदेश फैलाने की हमारी बारी है.’’ पार्टी उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है. उत्तर प्रदेश में भी अगले साल चुनाव होने हैं.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here