34 C
Mumbai
Saturday, May 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम रैली से किया बड़ा ऐलान, लडेंगी नंदीग्राम से भी चुनाव

Array

ममता बनर्जी के निशाने पर बीजेपी के साथ-साथ शुभेंदु अधिकारी भी

कोलकाता: पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम रैली से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि नंदीग्राम से भी चुनाव लडेंगी। नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, अधिकारी हाल ही में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती आई हैं।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

बंगाल को बिकने नहीं दूंगी
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे जिंदा रहते बंगाल को बिकने नहीं दूंगी। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है और यहां राजनीतिक जंग जारी है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता ने नंदीग्राम में चुनावी सभा की, यहां उनके निशाने पर बीजेपी रही।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा
ममता बनर्जी ने चुनावी सभा कहा कि मैं चाहती हूं इस बार यहां से चुनाव लड़ूं। ममता ने मंच पर ही उन्होंने राज्य यूनिट की अध्यक्ष से ये अपील की और तुरंत ही वहां फैसला हो गया। उन्होंने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। ममता ने कहा, ‘मुझे वो दिन याद हैं, इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।’

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज की चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here