27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता बोली, फैला सकते हैं कोरोना, यूपी से गंगा नदी में बहाए गए शव, पहुंचे बंगाल

Array

कोलकाता: कोरोना की दूसरी लहर के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार से सामने आया था कि लोग शवों को नदी में बहा दे रहे थे। मामला गरमाने पर राजनीति राजनीति शुरू हो गई तो सामने आया कि यूपी में नदी के किनारे शवों को दफनाए जा रहे थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अब इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यूपी की नदियों में बहाए गए शव बंगाल पहुंच रहे हैं। कोरोना से संक्रमित होने की आशंका वाले शवों से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। हम शवों को नदी से बाहर निकाल रहे हैं और अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गंगा नदी में बहते शव मिलने के बाद से ही ममता सरकार की चिंता बढ़ी हुई थी क्योंकि यूपी से बिहार होते हुए झारखंड और फिर वहां से गंगा नदी बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक घाट से प्रवेश करती है। इसके अलावा और भी जिले है जहां से गंगा नदी बहती है।

ऐसे में सरकार ने लगातार निगरानी बनाई हुई थी कि कहीं शव गंगा की लहरों के साथ बहते हुए बंगाल में ना आ जाए। वहीं ऐसा होने पर तुंरत उनको निकालकर अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए गए हैं। अब सीएम ममता बनर्जी के बयान के बाद साफ हो रहा है कि शव बंगाल तक पहुंचे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ममता अकसर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही हैं। पिछले दिनों एक पत्रकार की मौत के मामले में भी उन्होंने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। इससे पहले चुनाव के दौरान भी उन्होंने कहा था कि यूपी के लोग बंगाल में आकर माहौल को खराब कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here