26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 13 नक्सली मारे गए

Array

मुंबई – महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार तड़के सी-60 के जवानों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए हैं। सी-60 के जवानों ने शुक्रवार सुबह तक घटनास्थल से 6 नक्सलवादियों के शवों को बरामद कर लिया था। गढ़चिरोली के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में मुठभेड़

जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्लवादी तेंदुपत्ता के सिलसिले में गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इसकी गोपनीय जानकारी सी-60 के जवानों को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात में पैडी जंगल में नक्लवादियों को पकड़ने के प्रयास शुरु किये।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लेकिन पुलिस दल के आने की भनक मिलते ही नक्सलवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबतक 13 नक्सलवादियों के मारे जाने की पुष्टि डीआईजी संदीप पाटिल ने की है। घटनास्थल से छह शवों को बरामद कर लिया गया है और अन्य शवों की तलाश की जा रही है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here